फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दहन से पहले रही बड़े पुतले बनाने की होड़

विज्ञापन
विज्ञापन
दहन से पहले रही बड़े पुतले बनाने की होड़
विज्ञापन


सहारनपुर। शहर में विभिन्न जगहों पर आयोजित दशहरा महोत्सव पर दहन से पहले रावण, मेघनाथ और कुंभकरण के बड़े पुतले बनाने की होड़ रही। दशहरा महोत्सव के प्रबंधकों ने 50 से 70 फुट तक के पुतले तैयार कराए। शहर में प्राचीन श्री रामलीला कमेटी द्वारा बेहट बस अड्डा मैदान पर रावण, मेघनाथ और कुंभकर्ण के पुतले बनाए गए। श्री राधा-कृष्ण मंदिर कल्ब द्वारा गांधी पार्क में रावण, मेघनाथ और कुंभकरण के 70 फुट लंबे पुतले बनाए गए। श्री कृष्णा-राम नाटक क्लब जुबली पार्क द्वारा राजकीय क्रीड़ा स्थल पर रावण, मेघनाथ और कुंभकरण के एक से बढ़कर एक पुतले बनाए गए। भारतीय कला संगम श्री रामलीला सभा द्वारा रेलवे टी-2 कॉलोनी में दो, श्री नवयुवक रामलीला कमेटी हकीकतनगर में दो, सुपर क्लब गोपालनगर नुमाइशकैंप में दो, भारतीय कला मंच रामलीला गोविंनगर मैदान पर दो, उत्तर रेलवे नाटक क्लब माल गोदाम रोड पर तीन, मानवीय कल्याण समिति लेबर कॉलोनी में एक, आवास-विकास पार्क हरि मंदिर में दो, श्री रामलीला महोत्सव कमेटी कपिल विहार दो, श्री आशुतोष मंदिर समिति गुरुद्वारा रोड पर दो, रेलवे यूथ सोशल क्लब रेलवे कॉलोनी में तीन पुतले बनाए गए। रेलवे कॉलोनी में चलने वाला रावण का पुतला आकर्षण का केंद्र रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें