अवैध खनन से भरी दो ट्रालियां पकड़ी
सरसावा (सहारनपुर)। पुलिस ने ग्राम मंधोर में यमुना नदी से अवैध रूप से खनन कर जा रही रेत भरी से दो ट्रैक्टर ट्रालियों को जब्त कर लिया।
एसओ सरसावा सुधीर उज्जवल ने बताया कि बीती रात करीब ढाई बजे उन्हें यमुना किनारे स्थित गांव में अवैध रेत खनन की सूचना मिली थी। इसी बीच गश्त कर रही 100 डायल की टीम को मंधोर टाबर रास्ते पर रेत से भरी दो ट्राली नजर आई। पुलिस को देख चालक ट्राली छोड़कर फरार हो गए। एसओ ने बताया कि वह रात्री में पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे और दोनों ट्रालियों को लेकर थाने आए। जहां उन्होंने ट्रैक्टर-ट्रालियों को सीज कर दिया। उधर, ट्राली के मालिक अपनी पैरवी में ग्राम प्रधान को लेकर पहुंचे, लेकिन पुलिस ने सख्त रुख दिखाते हुए सबको हड़का दिया। एसओ ने कहा कि रेत से भरी दोनों ट्रालियों की रिपोर्ट खनन विभाग को भेज दी गयी है।