फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डग्गामार वाहनों को बंद कराने के लिए डीएम से मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
डग्गामार वाहनों को बंद कराने के लिए डीएम से मिले
विज्ञापन

चिलकाना (सहारनपुर)। सहारनपुर-चिलकाना मार्ग पर चलने वाली डग्गामार बसों के खिलाफ तथा गांव हलालपुर के पास यमुना नहर के पुल की एप्रोच रोड बनवाने के लिए बस यूनियन के पदाधिकारी डीएम से मिले तथा उनसे नहर के पुल की एप्रोच रोड बनवाने की मांग की। बस यूनियन के लोगों ने डीएम को बताया कि नहर के पुल की एप्रोच रोड नहीं बनने से सहारनपुर चिलकाना मार्ग पर बसे नहीं चल रही है। यूनियन पदाधिकारियों ने कहा कि यदि 31 अगस्त तक सड़क निर्माण शुरु नहीं हुआ तो बस मालिक भूख हड़ताल तथा चक्का जाम करने को विवश होंगे। इस दौरान यूसुफ कुरैशी, नासिर जमाल, अंकुर शर्मा, हाजी आफताब, अनुज चौधरी, सीपी शर्मा, अतर सिंह यादव, मामचन्द, राजेन्द्र, बबलू, महेंद्र आदि रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें