बेटे को बचाने के दौरान मां की करंट से मौत
नागल। क्षेत्र के ग्राम भलस्वा ईसापुर में एक महिला की करंट लगने से मौत हो गई। सोमवार सुबह करीब आठ बजे दलीप स्नान कर अपने गीले कपड़े तार पर डाल रहा था कि अचानक वह करंट की चपेट में आ गया। उसे चिल्लाते देख उसकी 55 वर्षीय माता प्रेमवती उसे बचाने आयी तो वह तो बच गया लेकिन प्रेमवती की मौके पर ही मौत हो गयी। परिजनों ने बिना किसी कानूनी कार्यवाही के शव का अंतिम संस्कार कर दिया।