फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: बेटे के अपहरण के नाम पर 70 हजार की ठगी, 40 हजार रुपये मिले वापस

Sun, 24 Nov 2024 02:44 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
देवबंद। कोतवाली पुलिस ने बेटे के अपहरण की फर्जी कहानी बनाकर एक व्यक्ति से ठगे गए 70 हजार रुपये में से 40 हजार रुपये पीड़ित को वापस कराए हैं।
विज्ञापन

तिघरी गांव निवासी मजाहिर हसन ने 5 जून को साइबर सेल में शिकायत दर्ज कराई थी। इसमें बताया गया था कि साइबर ठगों ने चेन्नई में पढ़ाई कर रहे बेटे के अपहरण की कहानी बनाकर उससे 70 हजार रुपये ठग लिए थे। जांच में जुटी पुलिस ने ठगी गई धनराशि में से 40 हजार रुपये कैनरा बैंक की जयपुर राजस्थान की शाखा में होल्ड कराए थे। शनिवार को पुलिस ने मजाहिर हसन की रकम वापस खाते में वापस कराई है। मजाहिर हसन ने पुलिस का आभार जताया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें