फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: खाकी पहनने के लिए 64.73 फीसदी अभ्यर्थियों ने दी परीक्षा

Sat, 24 Aug 2024 03:19 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
सहारनपुर के एसएएम इंटर कॉलेज पर पुलिस भर्ती की परीक्षा देने पहुंचे अभ्याथीर्
विज्ञापन
सहारनपुर। खाकी पहनने के लिए युवाओं में खासा उत्साह देखने को मिला। पुलिस भर्ती परीक्षा के पहले दिन 25 केंद्रों पर 64.73 फीसदी अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी, जबकि 35.27 प्रतिशत अभ्यर्थी गैरहाजिर रहे। जोनल, सेक्टर, स्टेटिक मजिस्ट्रेट परीक्षा केंद्रों की निगरानी करते रहे। प्रत्येक केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त रहे। जिसके चलते परीक्षा में कोई नकलची नहीं पकड़ा गया।
विज्ञापन

पुलिस भर्ती परीक्षा देने के लिए अभ्यर्थी बृहस्पतिवार की देर शाम पहुंच गए थे। अभ्यर्थी होटल, धर्मशाला, गुरुद्वारा, रेलवे स्टेशन और रिश्तेदारी में रुका। सुबह साढ़े छह बजे से ही अभ्यर्थी परीक्षा केंद्रों पर पहुंचने शुरू हो गए थे। पहली पाली सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी पाली अपराह्न तीन बजे से शाम पांच बजे तक आयोजित की गई। प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर बायोमेट्रिक सत्यापन के बाद ही अभ्यर्थियों को प्रवेश दिया गया।
पहली पाली में 10,872 अभ्यर्थी पंजीकृत थे। इनमें से 6936 अभ्यर्थी उपस्थित रहे, जबकि 3936 अभ्यर्थी गैरहाजिर रहे। दूसरी पाली की परीक्षा में 10,872 अभ्यर्थियों में से 7139 अभ्यर्थी शामिल हुए। 3733 अभ्यर्थी परीक्षा देने के लिए नहीं पहुंचे। इस प्रकार दोनों पालियों में 14,075 अभ्यर्थियों ने पहले दिन परीक्षा दी। 7669 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे।
विज्ञापन

- फीसदी में प्रथम पाली
उपस्थित - 63.80
अनुपस्थित - 36.20
- फीसदी में दूसरी पाली
उपस्थित - 65.66

अनुपस्थित - 34.34
- परीक्षा छूटते ही चौराहों पर जाम, ट्रेनों और बसों में भीड़
पहली और दूसरी पाली की परीक्षा छूटने के बाद महानगर के चौराहों पर जाम की स्थिति बनी रही। एक दिन में 20 हजार से अधिक अभ्यर्थियों के आने से यातायात व्यवस्था फेल रही। यातायात पुलिस कर्मी व्यवस्था को सुचारू करने में पसीना-पसीना रहे। घंटाघर चौक, अस्पताल चौक, अस्पताल पुल, अंबाला रोड, कोर्ट रोड आदि जगहों पर वाहनों की कतार लगी रही। जाम में अभ्यर्थी जूझते रहे। शामली, बागपत आने जाने वाले अभ्यर्थियों की सबसे ज्यादा भीड़ रेलवे स्टेशन पर दिखाई दी। दोपहर एक बजे आने वाली दिल्ली-सहारनपुर मेमू एक्सप्रेस जैसे ही प्लेटफार्म नंबर पांच पर पहुंची तो आपाधापी मच गई। रेलवे रोड और जीपीओ रोड पर रोडवेज बसें खड़ी रहीं, ताकि अभ्यर्थियों को गंतव्य तक जाने में कोई दिक्कत न हो।
- केंद्रों पर ज्वेलरी से लेकर राखी तक उतरवाई
पुलिस परीक्षा को लेकर निर्देश थे कि अभ्यर्थी ज्वेलरी आदि पहनकर न आए। इसके बाद भी काफी अभ्यर्थी इन्हें पहनकर केंद्रों पर पहुंचे। प्रवेश के समय ज्वेलरी, राखी, धागा, बेल्ट, कडे, पेपर, खाद्य सामग्री, पेंसिल बॉक्स, वॉलेट, कैंप और चश्मा उतरवाए। इनके अलावा मोबाइल, यूएसबी डिवाइस, हाथ की घड़ी, ब्लूटूथ, डिजिटल पैन भी प्रतिबंधित रहा।
- डीएम-एसएसपी ने निरीक्षण कर लिया जायजा
डीएम मनीष बंसल ने पुलिस लाइन में बने कंट्रोल रूम में लाइव फीड के माध्यम से विभिन्न परीक्षा केंद्रों के कक्षों को देखा। उन्होंने बताया कि पुलिस भर्ती परीक्षा के लिए बनाए गए 25 केंद्रों पर पहले दिन की परीक्षा सकुशल, नकलविहीन और शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई। एसएसपी रोहित सिंह सजवाण ने पुलिस बल के साथ परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया।
- आज भी पुलिस भर्ती परीक्षा
शनिवार यानी आज भी दो पालियों में आयोजित की जाएगी। इन दोनों पालियों में अलग-अलग जिलों से 20 हजार से अधिक अभ्यर्थी शामिल होंगे। जिन अभ्यर्थियों की परीक्षा शनिवार को प्रथम पाली में है, वह रेलवे स्टेशन, गुरुद्वारा, होटल, धर्मशाला, गुर्जर भवन आदि में आ गए हैं। होटल वालों की भी चांदी रहे। उन्होंने मनमाफिक दाम वसूले।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें