फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: सात दिन में 64 घंटे का ब्लैक आउट, गर्मी में लोग बिलबिलाए

Sun, 12 May 2024 03:16 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। बिजली घरों में मरम्मत कार्य के लिए तय किए शटडाउन के समय से कई अधिक घंटे बिजली कटौती की जा रही है। इसमें कर्मचारियों और अधिकारियों की लापरवाही सामने आ रही है। एक सप्ताह में 168 घंटे होते हैं। जानकर हैरानी होगी कि इस अवधि में कुछ एरिया ऐसे भी है, जहां पर 64 घंटे विद्युत आपूर्ति बाधित रही, जिसकी वजह से गर्मी से लोग बिलबिला गए।
विज्ञापन

जैन बाग बिजली घर की स्थिति ज्यादा खराब है। शुक्रवार को 14 घंटे बिजली गुल होने से क्षेत्र के लोगों में रोष फैल गया। कुछ लोगों ने देर रात बिजली घर पहुंचकर हंगामा भी किया। इसके बाद जाकर कहीं बिजली रात 12 बजे के बाद ही सुचारू हो सकी है। सप्ताह में दो बाद इस बिजली घर सबसे ज्यादा आपूर्ति ठप हुई। वहीं, एसडीओ सुनील का कहना है कि नई वीसीबी मशीन लगाने और केबिल डालने का कार्य हुआ है। इस वजह से आपूर्ति बंद रखनी पड़ी है।

-कुछ इस तरह हो रही बिजली कटौती
11 मई: अंबाला रोड बिजली घर के क्षेत्र कुम्हारेड़ा क्षेत्र में तार टूटने से छह घंटे बिजली रही गुल
10 मई : सुबह दस से शाम छह बजे तक का शटडाउन, सुचारू रूप से बिजली सप्लाई हुई रात 12 बजे
9 मई : हकीकतनगर बिजली घर में ट्रांसफार्मर खराब होने से नौ घंटे कई इलाकों में बिजली नहीं आई
9 मई : जैन बाग बिजली घर से तार बदलने को लेकर 12 कॉलोनियों में 11 घंटे विद्युत आपूर्ति बांधित रही
5 मई: आंधी आने पर मानमकऊ बिजली घर से शहरी व देहात क्षेत्र के कई इलाकों में 24 घंटे विद्युत आपूर्ति ठप रही

यह बोले स्थानीय नागरिक
- धौबीघाट निवासी राहुल मल्होत्रा का कहना है कि विद्युत निगम के कर्मचारी समय से काम नहीं करते हैं। गर्मी में नागरिकों को परेशान होना पड़ता है।
- गांधी कॉलोनी निवासी अशोक कुमार अग्रवाल का कहना है कि जितना समय तय किया गया है, उतने समय काम पूरा होना चाहिए। शुक्रवार और उससे पूर्व भी बिजली गुल होने से पूरे दिन गर्मी में बुजुर्ग और बच्चों का हाल तो पूरी तरह बेहाल हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

- माधोविहार निवासी किशन गोयल का कहना है कि गर्मी के मौसम में ही विभाग यह सब कार्य कराता है। दो माह पूर्व भी इस कार्य को कराया जा सकता था।
- नीलकंठ विहार निवासी केशोराम गोयल का कहना है कि लापरवाही बरतने वालों पर कार्रवाई होनी चाहिए।

-
वर्जन
मरम्मत कार्य में समय लग जाता है। विभाग नागरिकों के लिए ही कार्य करता है। प्रयास रहता है कि तय समय से काम पूरा हो जाए ताकि लोगों को दिक्कत न हो।
- आदर्श कुमार कौशल, अधीक्षण अभियंता शहरी क्षेत्र
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें