फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सम्पूर्ण समाधान दिवस में आईं 44 शिकायतें

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। तहसील सदर में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में मंगलवार को 44 शिकायतें आईं। जिन्हें कार्रवाई के लिए संबंधित विभागों को भेज दिया गया है।
विज्ञापन

मंगलवार को तहसील सदर सभागार में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में 44 लोगों ने शिकायती पत्र दिए। इनमें से राजस्व विभाग से संबधित 17, पुलिस विभाग की आठ, विकास विभाग की दो, विद्युत निगम की छह, शिक्षा विभाग की एक, आपूर्ति विभाग की तीन, नगर निगम की चार, डूडा की एक शिकायत आईं। इसके अलावा प्रदूषण विभाग की एक और सहारनपुर विकास प्राधिकरण से संबंधित एक शिकायत आई। तहसीलदार सदर गोपेश तिवारी ने बताया कि सभी शिकायतों को समाधान के लिए संबंधित विभागों को भेज दिया गया है। इस दौरान उप जिलाधिकारी सदर अनिल कुमार सिंह, पुलिस उपाधीक्षक मुुुकेश मिश्रा, जिला आपूर्ति अधिकारी सतीश कुमार मिश्र, जिला गन्ना अधिकारी कृष्ण मोहन मणि त्रिपाठी सहित अन्य सभी विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें