ट्रक की टक्कर से स्कूटी सवार अध्यापक घायल
नानौता। नगर के मोहल्ला अफगानान निवासी सुधीर पुत्र पवन पाठक रेडिएंट पब्लिक स्कूल में अध्यापक है। सुबह करीब 9:30 बजे वह अपनी स्कूटी से स्कूल में शिक्षण कार्य के लिए जा रहा था। इसी दौरान पीछे से तेज गति से आए एक ट्रक ने स्कूटी में जबरदस्त टक्कर मार दी। इसके बाद चालक ट्रक सहित फरार हो गया। टक्कर से सुधीर पाठक घायल हो गए। उसे स्कूल प्रधानाचार्य अनुज सैनी द्वारा सहारनपुर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। ब्यूरो