बड़गांव (सहारनपुर)। थाना क्षेत्र के गांव शिमलाना से एक सांड़ के गुम हो जाने पर ग्रामीणों ने थाने में तहरीर देकर उसकी तलाश कराने की मांग की है। गांव स्थित शिव मंदिर के महंत ने लापता सांड़ को खोजकर लाने वाले को 21 हजार रुपये का इनाम दिए जाने की घोषणा की है। गांव शिमलाना से गत बारह फरवरी की रात से गायब हुए सांड़ की तलाश में ग्रामीण ही नहीं अब पुलिस भी जुट गई है। सांड़ की तलाश में मोबाइल पर मेसेज भेजे जा रहे हैं। इसमें सांड़ को ढूंढकर लाने वाले को 21 हजार रुपये बातौर इनाम दिए जाने की घोषणा की गई है। मजेदार बात यह है कि शिमलाना के ग्रामीणों और मंदिर के पुजारी दर्शननाथ ने थाने पर तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। उधर थाना प्रभारी निरीक्षक दीपक चतुर्वेदी ने बताया कि सांड़ की तलाश कराई जा रह है।