फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अधूरे कार्यों को पूरा कराने के लिए तीन दिन का वक्त दिया

विज्ञापन
विज्ञापन
चिलकाना (सहारनपुर)। खंड विकास अधिकारी सरसावा ने गांव गाठेड़ा में मनरेगा के अंतर्गत बन रही चकरोड, शौचालय, मुख्यमंत्री आवास योजना के निर्माणाधीन मकानों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान सभी कार्य अधूरे मिले। बीडीओ ने ग्राम सचिव तथा ग्राम प्रधान को चेतावनी देते हुए कहा कि यदि तीन दिन में सभी कार्य पूरे नहीं किए गए तो उनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी। मंगलवार को खंड विकास अधिकारी रवि प्रकाश सिंह गांव गाठेड़ा में मुख्यमंत्री आवास योजना के अंतर्गत बन रहे नसीमा पत्नी मकसूद के मकान का निरीक्षण करने के लिए पहुंचे। निरीक्षण में मकान का कार्य अधूरा पाया गया जबकि लाभार्थी को एक लाख बीस हजार रुपये का भुगतान हो चुका है। बीडीओ ने ग्राम सचिव तथा मकान मालिक को दो दिन के भीतर मकान का कार्य पूरा करने के निर्देश दिए। इसके बाद बीडीओ ने गांव में बन रहे खड़ंजे का निरीक्षण किया। खड़ंजे का कार्य भी गुणवत्तापूर्ण नहीं पाया गया। बीडीओ ने ग्राम सचिव को खड़ंजे की पत्रावली 24 घंटे के अंदर कार्यालय में जमा कराने के निर्देश दिए। बीडीओ सरसावा ने गांव में मिथलेश पत्नी मिंटू के शौचालय का निरीक्षण किया। शौचालय की छत का लिंटर भी नहीं डाला गया था, जबकि यहां भी शौचालय का भुगतान पूर्ण हो चुका है। इसके बाद बीडीओ ने गांव में मनरेगा योजना के अंतर्गत बन रही चकरोड का निरीक्षण किया। चकरोड में भी मिट्टी का कार्य गुणवत्ता के हिसाब से नहीं किया गया था। सभी कार्यों को देख कर बीडीओ का पारा चढ़ गया और उन्होंने ग्राम सचिव विंकीत को चेतावनी देते हुए कहा कि यदि तीन दिन के भीतर सभी कार्य पूर्ण नहीं किए गए तो उनके खिलाफ प्रतिकूल प्रविष्टि की जाएगी। निरीक्षण के दौरान ग्राम सचिव के अलावा अवर अभियंता दीपक कुमार भी साथ रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें