साढ़ौली कदीम (सहारनपुर)। विकास खंड साढ़ौली कदीम की ग्राम पंचायत नुनयारी के ग्राम प्रधान सुशील काम्बोज की हार्टअटैक से मृत्यु हो गई। प्रधान की मृत्यु की खबर सुनते ही अनेक जनप्रतिनिधि, समाजसेवी एवं शिक्षक उनके गांव पहुंच शवयात्रा में शामिल हुए। परिजनों के अनुसार सोमवार की रात लगभग 9 बजे वह खाना खाकर बाहर टहलने के लिए निकले थे। अचानक उन्हें सीने में दर्द महसूस हुआ तो वे अपने घर पर चारपाई पर लेट गये। परिजन उन्हें अस्पताल के लिए लेकर चले तो रास्ते में ही उनकी मृत्यु हो गयी। मंगलवार को उनकी अंतिम यात्रा में ब्लाक प्रमुख हंसराज गौतम, ग्राम विकास अधिकारी भंवर सिंह, बहरामपुर के प्रधान पति राजेश पंवार, टोडरपुर के प्रधान चौ. ताहिर, शेखपुरा के प्रधान सोमपाल सिंह, तिड़फुआ के प्रधान चौ. तुफैल, चकखीदरपुर के पूर्व प्रधान ब्रिजेश काम्बोज, प्रधान जनक सिंह, प्रधान विजय शर्मा, चौ. दिलशाद पंवार, मान्यता प्राप्त कल्याण संगठन के ब्लाक अध्यक्ष राजेश काम्बोज, महामंत्री अमित सैनी, जूनियर शिक्षक संघ के ब्लाक अध्यक्ष तेजवीर सिंह आदि सहित अनेक शिक्षक एवं समाजसेवी मौजूद रहे।