फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली ठप

विज्ञापन
विज्ञापन
चिलकाना। विद्युत विभाग के संविदा कर्मचारियों की हड़ताल के कारण क्षेत्र के विद्युत उपकेन्द्र चिलकाना, पठेड़, दुमझेड़ा तथा गाठेड़ा से संबंधित गांवों में बिजली आपूर्ति ठप रही। संबंधित बिजली घरों के कर्मचारी सहारनपुर के एक्सईएन कार्यालय पर धरने में शामिल होने के लिए सुबह ही चले गये थे। कर्मचारियों के अभाव में पूरे क्षेत्र में बुुधवार सुबह से ही बिजली आपूर्ति नहीं हुई। जेई चिलकाना राजकुमार सिंह ने बताया कि बिजली घर में किसी भी कर्मचारी के ना होने से बिजली सप्लाई नहीं हो सकी। बिजलीघर में कोई भी नियमित कर्मचारी नहीं है। पूरा कार्य संविदा कर्मचारियों के भरोसे चल रहा है। क्षेत्र के प्रधान महमूद, चौधरी निर्दोष, तेजपाल सैनी, बालेश सैनी, चेयरमैन अकबर कुरैशी, व्यापार मंडल अध्यक्ष यूसुफ कुरैशी आदि ने सरकार से संविदाकर्मियों की समस्या हल करने की मांग की है, ताकि कर्मचारियों की वजह से लोगों को परेशानी ना हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें