फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंड बाजों संग निकाली शिरडी वाले बाबा की पालकी

विज्ञापन
विज्ञापन
बिहारीगढ़ (सहारनपुर)। गुरु पूर्णिमा उत्सव के अवसर पर श्री शिरडी साईं आस्था ट्रस्ट के तत्वावधान में साईं पालकी शोभा यात्रा निकाली गई।
विज्ञापन

साईं पालकी शोभा यात्रा शिव मंदिर से प्रारंभ होकर नगर व कस्बे की परिक्रमा करते हुए कामधेनु गौ शाला पर पहुंच कर संपन्न हुई। शोभा यात्रा की अगुवाई में मशहूर बैंड अपनी धुन से वातावरण को भक्ति मय कर रहे थे। शोभा यात्रा का फूलों की वर्षा से जगह जगह स्वागत किया गया। साईं भक्त सुखबीर धीमान ने यात्रा में शामिल भक्तों को प्रसाद वितरित किया। कामधेनु गौशाला पहुंचने पर सांई जी, साईं गोपाला, बाला जी, कृष्ण भगवान, माता दुर्गा की प्रतिमा स्थापित की गई। उसके बाद फकीर का विशाल भंडारा किया गया। इसमें क्षेत्र और कसबे के लोगों ने बढ़ चढ़ कर भाग लिया। शोभा यात्रा में मुख्य रूप से श्री शिरडी साईं आस्था ट्रस्ट की संस्थापक सरोज नायर, अनिल चौधरी, दीपक, राजन भाटिया, नवीन चौधरी, अजय कुमार, ट्रस्ट के नमन खुराना, लवली आहुजा, डिंपल धीमान, अशोक कुमार, प्रवेश कुमार, राजकुमार, मास्टर रामकुमार आदि का सहयोग रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें