फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनसंख्या पखवाड़े के तहत निकाली परिवार कल्याण रैली

विज्ञापन
विज्ञापन
जनसंख्या पखवाड़े के तहत निकाली परिवार कल्याण रैली
विज्ञापन

नागल। सीएचसी पर जनसंख्या पखवाड़ा के तहत परिवार कल्याण मेला और रैली का आयोजन किया गया। इसका शुभारंभ भाजपा विधायक देवेंद्र निम ने किया। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा चलायी जा रही योजनाओं का लाभ तभी है जब हर पात्र तक वह पहुंचे। इसके लिए अधिकारी से लेकर कर्मचारी तक को मेहनत और लगन से काम करना होगा। केंद्र प्रभारी डॉ. विकास पाल ने जानकारी देते हुए बताया कि जनसंख्या पखवाडे़ की थीम एक सार्थक कल की शुरूआत परिवार नियोजन पर आधारित है। उन्होंने बताया कि 25 जुलाई तक एएनएम और आशा गांव में पहुंच कर योजना की जानकारी देंगी। साथ ही रक्तचाप, शुगर, वजन की जांच भी की जाएगी। कार्यक्रम में विजेंद्र सिंह, स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी सूरज सिंह, राजबीर प्रधान, मंसूर अहमद, आरएस सेंगर, मनीष कुमार, सोनू कुमार, इलिजाबेथ, रामसिंह, कमल सिंह राणा, डॉ. अर्चना आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें