फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चों को शिक्षा दिला कर देश के विकास में भागेदारी करें अभिभावक

विज्ञापन
विज्ञापन
बच्चों को शिक्षा दिला कर देश के विकास में भागेदारी करें अभिभावक
विज्ञापन

गागलहेड़ी। ग्राम ऊग्राहु में सांसद राघव लखनपाल शर्मा ने प्राथमिक विद्यालय के 199 छात्र छात्राओं को स्कूली ड्रेस वितरित की।
इस मौके पर उन्होंने गांव के प्राथमिक स्कूल के स्तर की प्रशंसा करते हुए कहा कि यहां का वातावरण और संसाधन प्राइवेट स्कूल जैसे हैं। उन्होंने अभिभावकों से आह्वान किया कि वे हर सूरत में अपने बच्चों को स्कूल भेजें। बेसिक शिक्षा अधिकारी रामेंद्र सिंह ने कहा कि सरकार बच्चों को शिक्षा दिलाने के लिए निशुल्क ड्रेस, जूते, किताबें और मध्यान भोजन आदि दे रही है। ऐसे में इन योजनाओं का लाभ उठाते हुए हर एक बच्चे को शिक्षा दिलाना अभिभावकों का फर्ज है। उन्होंने शिक्षकों से नवीन तकनीकों पर आधारित शिक्षा देकर स्कूल में बच्चों की उपस्थिति और ठहराव को शत प्रतिशत करने के निर्देश दिए। इस दौरान ग्राम प्रधान राजबाला, अरुण प्रताप राणा, अतुल कुमार, कपिल दुआ, अर्चना देवी, दीपक कुमार, वंदना, मोनिका, फोजिया, ब्रहमदत्त, पूजा, नीलू आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें