फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर पर लिए जा रहे थे शिक्षकों के साक्षात्कार, विरोध

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। बलियाखेड़ी ब्लॉक के एक जूनियर हाई स्कूल में प्रधान अध्यापक व सहायक अध्यापक पदों के लिए प्रबंधक के घर पर शिक्षकों के साक्षात्कार लेने का मामला सामने आया है। ग्रामीणों ने प्रबंधक पर विभाग के साथ सांठगांठ कर अपने करीबियों को मौका देने का आरोप भी लगाया है। डीएम से शिकायत करने कलक्ट्रेट पहुंचे पूर्व प्रधान प्रवीण कुमार, सुरेशपाल, समय सिंह, शेर सिंह ने आरोप लगाया कि उनके गांव के जूनियर हाई स्कूल का प्रबंधक बेसिक शिक्षा विभाग के साथ मिलीभगत कर स्कूल में अपने करीबियों को प्रधान अध्यापक और सहायक अध्यापक पदों पर तैनाती देना चाहते हैं। उन्होंने प्रबंधक पर अपने निवास पर साक्षात्कार लेने का आरोप लगाया, जबकि स्कूल में काफी बड़ा परिसर है। साक्षात्कार के लिए बुलाए गए लोगों से मोटी रकम लेने का आरोप भी ग्रामीणों ने प्रबंधक पर लगाया है। इतना ही नहीं, ग्रामीणों ने स्कूल की बैलेंस सीट और स्कूल के खाते के साथ भी छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया है। शिकायतकर्ताओं में अतर सिंह, महेश कुमार, तेलूराम, हरि सिंह, तेजपाल, फूल सिंह, रकम सिंह भी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें