सहारनपुर। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव सुनील कुमार सिंह ने जेल कर्मियों को निर्देश दिए कि वे जेल में निरुद्ध महिलाओं एवं बच्चों से मानवीय बर्ताव करें। उन्होंने कहा कि महिला बंदियों को उनके विधिक अधिकारों के बारे में जानकारी दी जाए और नियमित रूप से उनका स्वास्थ्य परीक्षण भी कराया जाना चाहिए। शुक्रवार को जिला कारागार में राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण एवं राज्य सेवा विधिक प्राधिकरण की ओर से विशेष जागरूकता कैंप का आयोजन किया गया। उन्होंने कहा कि महिला बंदियों के विधिक अधिकारों की विभिन्न बिन्दुओं पर आगामी दस दिनों तक कानूनी जानकारी दी जाएगी। उन्होंने महिला बंदियों एवं उनके बच्चों के स्वास्थ्य परीक्षण के लिए हेल्थ कैंप का भी आयोजन कराया। अशोक कुमार (जेल विजिटर), परितोष शर्मा (जेल विजिटर), मुनेश शर्मा (काउंसलर चाइल्ड लाइन), वरिष्ठ जेल अधीक्षक डॉ. वीरेशराज शर्मा, राजकुमार गुप्ता, दीपक सैनी आदि रहे।