फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धूमधाम से मनाया ज्ञान कल्याणक

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। पंच कल्याणक महोत्सव कार्यक्रमों की श्रृंखला में ज्ञान कल्याणक धूमधाम से मनाया गया।
विज्ञापन

जैन बाग स्थित मंदिर में जैन मुनि विरंजन सागर महाराज, विजय सागर महाराज, विसौम्य सागर और विशिला माता की सानिध्य में चल रहे पंच कल्याणक में ज्ञान कल्याणक महोत्सव मनाया गया। जैन मुनि विरंजन सागर महाराज ने कहा कि वह बड़े ही पुण्यशाली जीव होते हैं, जो शमवशरण की रचना को देखते हैं। भगवान के ज्ञान कल्याणक का विधान बहुत पावन प्रसंग है। ज्ञान के समान संसार में दूसरा कोई सुख नहीं है। सांसारिक कार्य कभी खत्म नहीं होते हैं। अगर एक खत्म होता है तो दूसरा शुरू हो जाता है। हमारे पास जो है, उससे अधिक पाने की चाह न हो और जो नहीं है, उसका भी दुख नहीं हो व्यक्ति आनंद से जीवन जी सकता है। पूरी दुनिया में दुख नाम की वस्तु नहीं है। व्यक्ति अपनी कल्पना से ही सुखी और दुखी होता है। इससे पूर्व अभिषेक, शांतिधारा और पूजा पाठ हुई। अतिथियों ने जैन मुनि के चरणों में श्रीफल भेंटकर आशीर्वाद लिया। राजेश जैन, संजीव जैन, राजकुमार जैन, अवनीश जैन, पंडित चंद्रभान जैन, पंडित शशिकांत जैन, पंडित सौरभ जैन, कमलेश कुमार जैन, सौरभ जैन, दीक्षा जैन, सरोज जैन, रितू जैन, रीति जैन, मधु जैन, शकुन जैन, वीना जैन, हिमानी जैन मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें