सहारनपुर। मोहल्ला सराय हिसामुद्दीन निवासी एक महिला ने मकान के विवाद में पुलिस पर उसके पति का उत्पीड़न करने का आरोप लगाया है। महिला का कहना है कि डिप्रेशन में उसका पति लापता हो गया है। मामले में मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर कार्रवाई की मांग की। मोहल्ला सराय हिसामुद्दीन निवासी पूनम उर्फ पुनीता का कहना है कि कुछ लोग जबरन उनका मकान अपने नाम कराना चाहते हैं। आरोपियों ने पुलिस से सांठगांठ कर रखी है, जिसके चलते पुलिस ने उनके घर दबिश दी और उसके पति संजय कुमार को प्रताड़ित किया, जिससे उसका पति मानसिक तनाव में आ गया और घर से लापता हो गया। पीड़िता ने मुख्यमंत्री से कार्रवाई की मांग की।