सहारनपुर। जैन मिलन सहारनपुर द्वारा होली मिलन उत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सदस्यों ने एक-दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर होली की बधाई दी।
अंबाला रोड स्थित एक सभागार में सदस्यों द्वारा चित्तौड़गढ़ का किला बनाया गया, जो आकर्षण केंद्र रहा। सभी सदस्य राजस्थानी परिवेश में कार्यक्रम में शामिल हुए। नृत्य, धूमन नृत्य, कवि सम्मेलन और नाटिका पद्मावती का स्वयंवर मंचन किया गया। अध्यक्ष राजीव जैन, संयोजक राजीव जैन, मीनाक्षी जैन, अजय जैन, निशि जैन, मुकेश जैन, सत्येंद्र कुमार जैन, विजय जैन, प्रकाश चंद्र जैन, विजय, लक्ष्मी जैन, अनुज जैन, अशोक जैन, सुनील जैन, राहित जैन, प्रत्यूष जैन, पल्लवी जैन, अरूण जैन, मनोज जैन, राजीव जैन, संजय जैन, अमरदीप, संदीप जैन मौजूद रहे।