फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विपिन सभापति और अजीत सिंह उप सभापति निर्वाचित

विज्ञापन
विज्ञापन
विपिन सभापति और अजीत सिंह उप सभापति निर्वाचित
विज्ञापन

देवबंद (सहारनपुर)। देवबंद सहकारी संघ लिमिटेड भायला का शनिवार को निर्विरोध चुनाव संपन्न हुआ। इसमें भाजपा के पूर्व नगर अध्यक्ष विपिन भारतीय सभापति और अजीत सिंह उप सभापति चुने गए हैं। चुनाव अधिकारी राजकुमार सिंह की देखरेख में चुनाव संपन्न हुआ। नवनिर्वाचित सभापति विपिन भारतीय ने कहा कि सभी निर्वाचित संचालकों के सहयोग से सहकारी संघ एवं किसान हित में निष्ठापूर्वक कार्य किया जाएगा। सहकारिता चुनाव के जिला प्रभारी चौधरी राजपाल सिंह ने कहा कि सहकारिता चुनाव में जिले की प्रत्येक समिति पर भाजपा जीत दर्ज करेगी। इस मौके पर डॉ. महेंद्र सैनी, प्रविंद्र चौधरी, गगन प्रधान, नरेंद्र सिंह, वैभव अग्रवाल, धन प्रकाश त्यागी, नितिन गुप्ता, उपेंद्र सिंह, रविंद्र चौधरी, आदित्य गर्ग, दुर्योधन, अरविंद बंसल, कंवरपाल सिंह, सुधीर कुमार, प्रीतम सिंह, विनय शर्मा, मुकेश, यासीन, अजय कुमार, राहुल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें