फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यातायात पुलिस ने शिविर लगाकर वाहनों पर लगाए रिफ्लेक्टर

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। रात में होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए पुलिस द्वारा शिविर लगाकर छोटे एवं बड़े वाहनों पर रिफ्लेक्टर टेप एवं स्टीकर लगाए गए।
विज्ञापन

बुधवार को ट्रांसपोर्टनगर पुलिस चौकी पर रिफ्लेक्टर शिविर का आयोजन किया गया। जिसका उद्घाटन जिलाधिकारी पीके पांडेय एवं एसएसपी बबलू कुमार ने किया। एसएसपी बबलू कुमार ने कहा कि रात में सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए प्रत्येक वाहन पर रिफ्लेक्टर लगाया जाना आवश्यक है। रात में वाहन की रोशनी में रिफ्लेक्टर की मदद से वाहन के बारे में दूसरे वाहन चालक को पता चल जाता है। उन्होंने कहा कि सभी वाहनों पर अनिवार्य रूप से रिफ्लेक्टर लगाए जाएं। शिविर में यातायात पुलिस द्वारा छोटे एवं बड़े व्यवसायिक वाहनों पर टेप एवं स्टीकर लगाये गए। पूरे दिन अलग-अलग स्थानों पर यातायात पुलिस द्वारा वाहनों पर रिफ्लेक्टर टेप लगाए गए। शिविर में एसपी सिटी प्रबल प्रताप सिंह, सीओ मुकेश मिश्र, जनकपुरी थाना प्रभारी शैलेंद्र कुमार शर्मा, टीएसआई तेज प्रताप सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें