यज्ञ के समापन पर भंडारा दिया
गंगोह। आर्यसमाज सुखेड़ी में स्वामी कर्म वेश की स्मृति में चल रहे ऋग्वेद परायण यज्ञ का समापन हो गया। अमित शासी के निर्देशन में यह कार्यक्रम तेरह दिन तक चला। सामूहिक यज्ञ का भी आयोजन किया गया। अंत में भंडारे का आयोजन किया गया। इस अवसर पर नकली राम, मोहन लाल, वीर सिंह, जगपाल आर्य आदि मौजूद रहे।