सहारनपुर। रोटरी क्लब सहारनपुर सेंट्रल ने पर्यावरण सुरक्षा को लेकर भगवती कॉलोनी में पौधरोपण किया। अध्यक्ष सुभाष सपरा ने कहा कि हमें अपने देश के पर्यावरण पर अधिक ध्यान देना चाहिए। ताकि हमें स्वच्छ वातावरण मिल सके। हमें अपनी गली और मोहल्ले में पौधे लगाने चाहिए। ताकि पर्यावरण स्वच्छ और सुंदर बन सके।