गागलहेड़ी (सहारनपुर)। एसडीएम सदर ने विधवा व दिव्यांग महिलाओं को रजाई वितरित की। साथ ही उनकी पेंशन संबंधी समस्याओं का ही मौके पर ही निस्तारण किया।
प्राथमिक विद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में एसडीएम सदर संगीता सिंह व ग्राम प्रधान पदमा धीमान ने 40 विधवा व दिव्यांग महिलाओं को रजाई वितरित की। विधवा महिलाओं द्वारा सरकारी आवास योजना के तहत मिले मकान की सूची से नाम कटने की शिकायत करने पर एसडीएम सदर ने एडीओ पंचायत देवेंद्र त्यागी को फोन पर फटकार लगाते हुए फिर से जांच कर पात्र लोगों को योजना का लाभ देने के लिए निर्देशित किया। विधवा सोनिया व रूपा ने योजनाओं का लाभ न मिलने की शिकायत की। इस पर एसडीएम सदर ने उनकी समस्या सुनकर मौके पर ही निस्तारण किया। इस मौके पर प्रधान के प्रतिनिधि बिजेंद्र धीमान, प्रवीन कश्यप, अनिल, भूषण सिंह, करण सिंह, अफरोज अहमद, सतीश कुमार, अंकित कुमार, सुनील सिंह, मोहनलाल सुंदरी, राम कुमार आदि रहे।