रोजगार सेवकों ने डीएम से की मानदेय दिलाने की मांग
चिलकाना (सहारनपुर)। ग्राम रोजगार सेवक संघ उप्र के ब्लाक सरसावा के तहत ग्राम रोजगार सेवकों ने डीएम को पत्र लिखकर बकाया मानदेय देने की अपील की। ब्लाक सरसावा क्षेत्र के रोजगार सेवकों ने ब्लाक अध्यक्ष मौ. अहतेशाम के नेतृत्व में जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र देते हुए बताया कि ग्राम रोजगार सेवकों का वर्ष 2016-17 और 2017-18 का बकाया मानदेय नहीं मिलने से रोजगार सेवकों का परिवार भुखमरी की कगार से गुजर रहा है। उन्होंने कहा कि सभी रोजगार सेवकों का मानदेय 3630 और 6000 प्रति माह के हिसाब से दिया जाना चाहिए। यदि यह मानदेय जल्दी नहीं दिया गया तो रोजगार सेवक आंदोलन करने को बाध्य होंगे। इस दौरान विश्वास कुमार, अब्दुल वहाब, शहजाद मलिक, गालिब, अफजाल, अमजद, ऋषिपाल, अजय, प्रदीप, अरशद, सुरेंद्र, सोमवीर सिंह आदि थे।