फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपाइयों ने किया मेयर और पार्षदों का स्वागत

विज्ञापन
विज्ञापन
भाजपाइयों ने किया मेयर और पार्षदों का स्वागत
विज्ञापन

सहारनपुर। चकराता मार्ग स्थित पार्टी कार्यालय पर भाजपाइयों की बैठक का आयोजन किया, जिसमें मेयर और पार्टी के 28 विजयी पार्षदों का स्वागत किया गया। बैठक की अध्यक्षता करते हुए महानगर अध्यक्ष अमित गगनेजा ने कहा कि आने वाले पांच वर्षों में महानगर में रिकार्ड तोड़ विकास कार्य होंगे। मेयर संजीव वालिया ने कहा कि भाजपा में ही छोटे कार्यकर्ता को सम्मान मिलता है। पार्टी की बैठकों में सबसे पीछे की कुर्सी पर बैठने वाला कार्यकर्ता महापौर, विधायक और सांसद की कुर्सी पर बैठ सकता है। उन्होंने नवनिर्वाचित पार्षदों से अपने क्षेत्रों में तमाम विकास कार्य कराने की अपील की। पूर्व विधायक लाज कृष्ण गांधी ने कहा कि पार्षद ईमानदारी से अपने कार्यों को अंजाम दें। 2019 के लोकसभा चुनाव में भाजपा सांसद को पिछले वर्ष की अपेक्षा अधिक मतों से विजयी बनाना है। हेमंत अरोड़ा, मदन लाल गुप्ता, हरीश मलिक, पंडित दीनदयाल शर्मा, महेंद्र सचदेवा, तेज क्वात्रा, विनोद चोजड़, मनोज सैनी, अवनीत कौर, वीना बजाज, नरेश धनगर, नीरज माहेश्वरी, किशोर शर्मा, राकेश जैन, शीतल विश्नोई मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें