देवबंद (सहारनपुर)। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में मुस्लिमों की बढ़ती जनसंख्या कोई साजिश तो नहीं है। भाजपा सांसद राघव लखनपाल शर्मा के इस बयान पर बहस छिड़ गई है। समाजवादी पार्टी के पूर्व विधायक माविया अली ने कहा कि सांसद अभी तक कुंवारे हैं। जब वह शादी नहीं करेंगे तो बच्चे कैसे होंगे। अब इसको मुसलमानों पर थोपने की क्या जरूरत है। मंगलवार को अपने आवास पर पत्रकार वार्ता में पूर्व विधायक माविया अली ने कहा कि सांसद राघव लखनपाल शर्मा को इस विषय पर ध्यान देना चाहिए कि वह खुद कुंवारे हैं, जब वह शादी नहीं की तो बच्चे कैसे होंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा के शीर्ष स्तर से लेकर निचले स्तर तक बहुत से लोगों की शादी नहीं हुई है। उन्होंने कहा कि सांसद को देखना चाहिए कि संसद के अंदर कितने लोग भारतीय जनता पार्टी के कुंवारे हैं। जिन्होंने शादी नहीं की है।