डेंटल चिकित्सा और फिजियोथैरेपी शिविर आज
छुटमलपुर (सहारनपुर)। यूपी ग्रुप आफ कालेज की तरफ से छुटमलपुर के मन कामेश्वर शिव मंदिर परिसर में निशुल्क डेंटल चेकअप और फिजियोथैरेपी शिविर का आयोजन किया जा रहा है। कॉलेज के चेयरमैन शिशिर सिंह राणा ने बताया कि शिविर में डॉ. मयंक और डॉ. विनिता रोगियों को चिकित्सा परामर्श और उपचार देंगी। शिविर सुबह नौ बजे से आयोजित किया जाएगा।