फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समाधान दिवस में आई 33 शिकायतें, निस्तारण एक का

विज्ञापन
विज्ञापन
बेहट (सहारनपुर)। तहसील दिवस में सीडीओ एवं एसएसपी के समक्ष कुल 33 शिकायतें दर्ज कराई गई, जिनमें से एक का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया।
विज्ञापन

तहसील सभागार में सीडीओ संजीव रंजन एवं एसएसपी बबलू कुमार के समक्ष गांव मीरपुर गंदेवड़ निवासी अरुण शर्मा ने गांव के पास पूर्वी यमुना नहर की क्षतिग्रस्त पटरी का निर्माण कराए जाने, नूरपुर भरावड़ निवासी रफीक ने गांव के ही एक व्यक्ति द्वारा उसके एवं उसके परिवार के 11 लोगों को फर्जी मुकदमे में फंसाने, ताजपुरा निवासी नोमान व इनाम ने रजबहे की सफाई कराने, मीरगढ़ निवासी श्यामलाल ने मकान आवंटित कराए जाने, गांव बाबौल बुजुर्ग निवासी नीरा ने नाम बीपीएल सूची में शामिल कराए जाने, मेघनमजरा निवासी विकास ने हैंडपंपों का रिबोर कराए जाने, गांव कादरपुर निवासी विक्रम ने उसंड-लोदीपुर मार्ग पर गंगारोह नदी के ऊपर पुल का निर्माण कराए जाने की मांग की। इसी तरह से कुल 33 प्रार्थना पत्र दिए गए, जिनमें से एक प्रार्थना पत्र की शिकायत का मौके पर ही निस्तारण किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें