छात्रों को बचत योजनाओं और निवेश साधनों की दी जानकारी
देवबंद(सहारनपुर)। भायला पीजी कॉलेज में वित्तीय शिक्षण एवं जागरूकता विषय पर कार्यशाला आयोजित की गई। इसमें सेबी के रिसोर्स पर्सन अशोक शर्मा ने छात्रों को विभिन्न बचत योजनाओं और निवेश साधनों की जानकारी दी। कार्यशाला में प्राचार्य डॉ. बीएस यादव ने छात्रों को बताया कि अनावश्यक वस्तुओं पर खर्च को टालकर छोटी-छोटी बचत से हम बड़ी पूंजी का निर्माण कर सकते हैं। डॉ. एसकेएस कौशब ने बचत को सुनहरे भविष्य का आधार बताया। इसमें डॉ. डीएस जादौन, एसी भारद्वाज, मोहित त्यागी, राजेश राणा, सतेंद्र कुमार, पुष्पेंद्र कुमार, सुमित शर्मा आदि ने भी विचार रखे। इस मौके पर हिमानी, राजपाल, नेहा, रवि कुमार, पुरुषोत्तम, राकेश शर्मा, सोमपाल सिंह, कुलदीप सिंह, बलराम शर्मा, संगीता, सुधीर आदि मौजूद रहे।