बेहट (सहारनपुर)। संसारपुर निवासी एक महिला की करंट लगने से मौत हो गई। महिला की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया।
हादसा शुक्रवार की अपराह्न करीब 3 बजे हुआ है। कोतवाली के गांव संसारपुर निवासी शबनम पत्नी मुस्तकीम (20) वर्ष घर में रखे इंवर्टर के तार लगा रही थी। इसी दौरान उसे करंट लग गया। जिससे उसे जोरदार झटका लगा और वह गिर गई। परिजनों ने उसे गांव में ही चिकित्सक को दिखाया जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। महिला की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया।