चाइल्ड लाइन ने परिजनों को सौंपा बच्चा
सहारनपुर। देहरादून के शिवाजी नगर से दो जुलाई को अपह्त हुए तीन साल काबच्चा अंकित साहनी सकुशल अपने परिवार को मिल गया है।
दरअसल, तीन वर्षीय अंकित साहनी का दो जुलाई को देहरादून से अपहरण कर लिया गया था। उसके पिता सुरेश साहनी ने नगर कोतवाली देहरादून में अपहरण का मामला दर्ज कराया था। अपहरणकर्ता बच्चे को उठाकर दिल्ली ले गए थे, मगर वहां से यह बच्चा किसी तरह सहारनपुर जीआरपी को मिल गया। जीआरपी ने तीन जुलाई को यह बच्चा चाइल्ड लाइन को सौंपा था। तब से चाइल्ड लाइन बच्चे को उनके माता-पिता से मिलाने के प्रयास में लगी थी। नगर कोतवाली देहरादून से संपर्क होने के बाद चाइल्ड लाइन संस्था के निदेशक मंसूर हुसैन ने बच्चे के बारे में पूरी जानकारी दी। इसके बाद माता-पिता रविवार को चाइल्ड लाइन कार्यालय पहुंचे। यहां बच्चे को उसकी मां राजकुमारी के सुपुर्द कर दिया गया। अंकित का परिवार मूल रूप से बिहार के जिला मुजफ्फपुर का रहने वाला है।