फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेड़ गिरने से मजदूर की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
पेड़ गिरने से मजदूर की मौत
विज्ञापन

बेहट (सहारनपुर)। चाड़ी गांव के एक किसान के खेत में यूकेलिप्टस के पेड़ों की कटान कर रहे मजदूरों में एक के ऊपर पेड़ गिरने से उसके नीचे दबकर मौके पर ही उसकी मौत हो गई। मजदूर की मौत से उसके परिवार में कोहराम मचा है। हादसा मंगलवार की सुबह करीब दस बजे हुआ। कोतवाली बेहट क्षेत्र के चांडी गांव निवासी एक किसान के खेत में यूके लिप्टस के पेड़ों की कटान कर रहा था। कटान करने वाली लेबर धौलाकुआं गांव की थी। एक पेड़ काटते समय मजदूर सद्दाम (28) के ऊपर गिर गया। साथी मजदूरों ने पेड़ हटाकर उसे उसके नीचे निकाला और एक स्थानीय चिकित्सक के पास ले गए। चिकित्सक ने सद्दाम को मृत घोषित कर दिया। उसकी मौत की खबर लगते ही धौलाकुआं में उसके परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें