फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेहा कांबोज विभाग छात्रा प्रमुख, गौरव दहिया जिला संयोजक

विज्ञापन
विज्ञापन
नेहा कांबोज विभाग छात्रा प्रमुख
विज्ञापन

सहारनपुर। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की जिला कार्यकारिणी का गठन किया गया। इसमें 26 से 28 जून तक बुलंदशहर में संपन्न हुए प्रांतीय अभ्यास वर्ग पर चर्चा की गई। इसके अलावा परिषद के आगामी आयोजनों पर भी विचार विमर्श किया गया। इसमें निर्णय लिया गया कि परिषद के स्थापना दिवस पर संगठन द्वारा आठ से 15 जुलाई तक विभिन्न स्कूलों और कॉलेजों में रचनात्मक कार्यक्रम कराए जाएंगे। बैठक में संगठन की नई ईकाई गठित की गई। इसमें सतेंद्र पंवार को विभाग सह प्रमुख, नेहा कांबोज को विभाग छात्रा प्रमुख, गौरव दहिया को जिला संयोजक, हर्षिता सैनी को जिला छात्रा प्रमुख, मुकुल त्यागी को एसएफडी जिला प्रमुख, शांतनु चौहान को जिला सह प्रमुुख की जिम्मेदारी सौपी गई। इस अवसर पर निशा धीमान, नवनीत, बसंत चौधरी, हर्षिता सैनी, सतेंद्र पंवार, राजेंद्र कुमार, गौरव दहिया आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें