फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: नवीनीकरण में रुचि नहीं ले रहे 60 प्राइवेट अस्पताल

Tue, 30 May 2023 12:01 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। जिले में चल रहे प्राइवेट अस्पताल और क्लीनिक संचालक नवीनीकरण के लिए आवेदन करने में दिलचस्पी नहीं ले रहे हैं। अभी तक 394 अस्पतालों ने ही आवेदन किया है। इनमें से 354 का नवीनीकरण हो गया है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक जिले में 454 प्राइवेट और क्लीनिक रजिस्टर्ड हैं। प्रत्येक साल अस्पतालों का नवीनीकरण कराना होता है। इस अवधि से पहले अस्पतालों को ऑनलाइन आवेदन करना होता है। नवीनीकरण के लिए आवेदन करते समय अस्पताल में मौजूदा सभी चिकित्सकों का ब्योरा, सुविधाएं व बायो वेस्ट के बारे में जानकारी दी जाती है। इस जानकारी के आधार पर ही अफसर अस्पताल जाकर पड़ताल करते हैं। इस प्रक्रिया के बाद ही अस्पतालों को स्वास्थ्य सेवाओं के संचालन की अनुमति दी जाती है।
स्वास्थ्य विभाग ने करीब एक महीने पहले ही सभी अस्पतालों को नवीनीकरण कराने के लिए निर्देश दिए थे। इसके बाद इंडियन मेडिकल एसोसिएशन से जुड़े 250 अस्पतालों ने आवेदन किया। इनके अलावा अन्य प्राइवेट अस्पताल और क्लीनिकों के भी आवेदन आए। खास बात यह है कि अभी तक 60 अस्पताल और क्लीनिक ऐसे हैं, जिनके आवेदन मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय नहीं आए हैं।
विज्ञापन

उधर, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. संजीव मांगलिक ने बताया कि अस्पताल व क्लीनिक का नवीनीकरण कराने के लिए कार्यालय में आवेदन आ रहे हैं। जो अस्पताल आवेदन नहीं कर रहे हैं, वह भी समय से पहले नवीनीकरण करा लें, जिससे अस्पताल संचालन में कोई परेशानी न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें