फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: 60 लाख का डोडा पोस्त बरामद, दो नशा तस्कर पकड़े

Sat, 05 Oct 2024 02:40 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
गंगोह। एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स और गंगोह पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा अंतरराज्यीय मादक पदार्थ तस्कर गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया गया, जबकि मुख्य आरोपी मौके से फरार हो गया। आरोपियों से लगभग 60 लाख की कीमत का 314 किलो 200 ग्राम डोडा पोस्त बरामद किया गया है।
विज्ञापन

सीओ रूचि गुप्ता ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर गांव सांतौर शीतलपुर मार्ग स्थित प्राथमिक विद्यालय के सामने महबूब के निर्माणाधीन मकान पर छापा मारा गया। वहां से प्लास्टिक के 17 बोरों में भरा हुआ 314 किलो 200 ग्राम अवैध डोडा पोस्त बरामद हुआ। मौके से शामली के थाना कैराना अंतर्गत गांव पावटी कलां निवासी अनस पुत्र तैय्यब और गंगोह के मोहल्ला कुरैशियान निवासी फैजान पुत्र बाल्ला को गिरफ्तार किया गया। आरोपी अनस ने पूछताछ में बताया कि यह मकान उसके गांव के ही रिश्ते के भाई महबूब पुत्र आलमदीन का है। महबूब ही राजस्थान से यह माल लाकर आसपास के राज्यों में सप्लाई करता है। आरोपी काफी दिनों से नशे का धंधा कर रहे हैं। राजस्थान से माल लाकर आसपास के इलाकों में महंगे दामों पर बेचा जाता था। आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। फरार आरोपी की तलाश की जा रही है।

गिरोह में और तस्कर भी शामिल
प्राथमिक जांच में यह सामने आया है कि तस्करों का यह पूरा गिरोह है, जिनका पूरा नेटवर्क चलता है। अब पुलिस यह पता कर रही है कि इस गिरोह में कौन-कौन शामिल हैं। आरोपी यूपी के अलावा हरियाणा और उत्तराखंड में भी नशे की तस्करी करते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें