फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: देवबंद विधानसभा में 439.30 करोड़ की लागत से चल रहे 57 निर्माण कार्य

Sun, 18 Jun 2023 12:25 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
लोनिवि राज्यमंत्री बृजेश सिंह
विज्ञापन
देवबंद। लोक निर्माण विभाग के राज्यमंत्री बृजेश सिंह ने बताया कि देवबंद विधानसभा में 439. 30 करोड़ रुपयों की लागत से लगभग 57 विकास कार्य कराए जा रहे हैं। इनमें 200 करोड़ रुपये की लागत से बनाया जा रहा एटीएस का ट्रेनिंग कमांडो सेंटर और बड़गांव में महाराणा प्रताप तिराहे के सुंदरीकरण पर 210.72 लाख के बड़े विकास कार्य शामिल हैं।
विज्ञापन


राज्यमंत्री बृजेश सिंह ने अमर उजाला से बातचीत में बताया कि विधानसभा में नवीनीकरण योजना के अंतर्गत 634.91 लाख रुपयों की लागत से 32 किमी की छह सड़के जबकि विशेष मरम्मत योजना के अंतर्गत 1090 लाख रुपये की लागत से 58 किमी सड़कें बनाई जा रही हैं। जबकि लघु सेतु योजना के अंतर्गत 655.18 लाख रुपये की लागत के छह निर्माण कार्य कराएं जा रहे हैं। इनमें भवनपुर से धर्मपुर स्थित काली नदी पर लघु सेतु, देवबंद-मंगलौर मार्ग से बीबीपुर दुगचाडा मार्ग, सिसौना से खुदाबख्शपुर मार्ग, देवबंद-झबरेडा मार्ग पर पुराने संकरे सेतु के स्थान पर नया लघु सेतु, भाटोल में बिजलीघर से शिव मंदिर होकर बचीटी मार्ग पर स्थित बरसाती नाले पर लघु सेतु बनाया जा रहा है। राज्यमंत्री ने बताया कि देवबंद में रेलवे रोड पर निर्माणाधीन एटीएस ट्रेनिंग कमांडो सेंटर का शिलान्यास मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया था। निर्माण पूरा होने पर इसका विधिवत उद्घाटन भी मुख्यमंत्री के कर कमलों द्वारा किया जाएगा। उन्होंने बताया कि तलहेड़ी में 154 करोड़ रुपये की लागत से 220केवी विद्युत स्टेशन का निर्माण कार्य लगभग 80 प्रतिशत पूरा हो चुका है। एक-दो महीने में बिजलीघर चालू हो जाएगा। जिससे अब विधानसभा के लोगों की बिजली की समस्या से जूझना नहीं पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें