फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजनीतिक लोगों को न रखे प्रबंध समितियों में: योग गुरु

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर मनिहारान (सहारनपुर)। जनता इंटर कॉलेज नल्हेडा गुज्जर की नव निर्वाचित प्रबंध समिति को चुनाव अधिकारी पूर्व प्रधानाचार्य सत्यपाल ने शपथ दिलाई। शुक्रवार को जनता इंटर कॉलेज नल्हेडा गुर्जर छपरेड़ी के प्रांगण में आयोजित समारोह में मुख्य अतिथि योग गुरु बाबा कर्मवीर जी महाराज ने कहा कि शिक्षण संस्थाओं में चुनाव ना करा कर सर्वसम्मति से प्रबंध समिति का गठन होना चाहिए इससे शिक्षण संस्थाओं के विकास में तेजी आएगी। उन्होंने शिक्षा के साथ साथ संस्कारों को अपनाने पर बल देते हुए बेटियों को शिक्षित कर उनके सर्वांगीण विकास पर जोर दिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व विधायक चौधरी महिपाल सिंह माजरा तथा संचालन मास्टर प्रवीण ने किया। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि मुकेश चौधरी ने कहा कि शिक्षण संस्थाओं में राजनीतिक व्यक्तित्व को भाग नहीं लेना चाहिए। प्रबंध समिति में रिटायर्ड एवं शिक्षित व्यक्तियों को दायित्व सौंपना चाहिए। चौधरी रुद्रसैन ने नव गठित प्रबंध समिति को बधाई देते हुए कहा कि वह पूरी ईमानदारी और निष्ठा से कार्य कर संस्था को शिखर पर पहुंचाने का कार्य करें। चुनाव अधिकारी सत्यपाल सिंह ने सभापति श्याम नारायण सिंह, उप सभापति सुशील कुमार, अध्यक्ष कर्ण सिंह, उपाध्यक्ष महिपाल सिंह, प्रबंधक वीरेंद्र सिंह, उप प्रबंधक विनोद कुमार, मंत्री संजय सिंह, कोषाध्यक्ष कुलदीप कुमार, सदस्य सुरेश पाल, संदीप, सतकुमार, योगेंद्र, मनोज, ओमकुमार, रामकुमार को पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई। चौधरी देवराज सिंह, चौधरी ओम प्रकाश, चौधरी तेज सिंह ,नवीन चेयरमैन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें