महिला संगठनों ने लगाई हस्तशिल्प प्रदर्शनी
सहारनपुर। खेमका सेवा सदन परिसर में रविवार को एक्सप्लोर योर सेल्फ प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। प्रदर्शनी का उद्घाटन सिटी मजिस्ट्रेट शेरी ने किया।
रविवार को आयोजित प्रदर्शनी में हस्त निर्मित शॉल, दरी, चादर सहित अन्य वस्तुओं का प्रदर्शन किया गया। इसमें हरियाणा, उत्तराखंड और प्रदेश के विभिन्न जिलों से आई महिला हस्त शिल्पियों ने भागेदारी की। आयोजकों ने बताया कि इस प्रदर्शनी से अर्जित धनराशि का प्रयोग समाज सेवा के लिए किया जाएगा। इसका उद्देश्य महिलाओं को स्वरोजगार करने के लिए प्रोत्साहित करना है। इस दौरान विश्वजीत पुंडीर, संजय पुंडीर, विजय मोदी, जोधवीर सिंह, महेश गुंबर, सपन भरतरी, विवेक वर्मा, अरविंदर कौर, श्वेता चावला, नीलू मकानी, अंजलि वर्मा, शहजाद बेगम, सोनिया गुंबर, शिवानी भरतरी, राजीव छिछरा, राकेश मकानी आदि मौजूद रहे।