नागल। मंगलवार को क्षेत्र के इशहाकपुर, फतेहपुर कलां, जौला डिंडौली, खजूरवाला आदि गांवों में सपा विजन यात्रा के दौरान सपा नेता जसबीर वाल्मीकि ने कहा कि भाजपा ने सभी वर्गों के साथ धोखा किया है। किसान मजदूर की पूरी तरह अनदेखी की गई है। इसलिए जनता आगामी लोकसभा चुनाव में प्रदेश से भाजपा का सूपड़ा साफ कर देगी। इस मौके पर उनके साथ सतनाम चौधरी, फैयाज, नवाब अली, फिरोज अहमद, गौरव राणा, शौकत राणा आदि मौजूद रहे।