फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे हाल्ट के लिए सांसद और अफसरों ने किया निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
रेलवे हाल्ट के लिए सांसद और अफसरों ने किया निरीक्षण
विज्ञापन

रामपुर मनिहारान। गांव जंधेड़ा समसपुर में रेलवे हाल्ट बनने की स्वीकृति मिलने के बाद सांसद राघव लखन पाल शर्मा व रेलवे अधिकारियों ने गांव जंधेड़ा समसपुर में भूमि निरीक्षण कर जल्द ही जल्द कार्य शुरू करने के निर्देश दिए। गांव जंधेड़ा व आसपास के गांवों के लोग काफी समय से गांव जंधेड़ा में रेलवे हाल्ट बनवाए जाने की मांग सांसद राघव लखन पाल शर्मा से कर रहे थे। सांसद नं रेलमंत्री के समक्ष ग्रामीणों की इस मांग को रखा था। सोमवार को सांसद राघव लखन पाल शर्मा ने रेलवे अधिकारियों सीनियर डीएससी उत्तर रेलवे, मो. आशिक एसडीओ शामली, आरके सक्सेना सीनियर एसई शामली व ग्राम प्रधान तरसपाल सिंह के साथ भूमि का निरीक्षण किया गया और मौके पर ग्राम प्रधान तरसपाल सिंह, मेलाराम पंवार, वेदपाल सिंह, शीशपाल सिंह, जगवीर सिंह, विक्रम सिंह, मंजूर हसन, अजब सिंह, चौधरी रामधन, संजय पंवार, सुधीर पंवार आदि से सुझाव लेकर रेलवे अधिकारियों से जल्द से जल्द से रेलवे हाल्ट बनाने के निर्देश दिए। सांसद ने बताया कि रेलवे हाल्ट पूरब दिशा में बनाया जाएगा जिसका शुभारंभ दिसंबर के पहले सप्ताह में होगा। इस हाल्ट के बनने से गांव जंधेड़ा समसपुर, पहांसू, धारकी, नवादा मदूनकी, साढ़ौली हरिया, नसरतपुर, अहमदपुर बुड्ढाखेड़ा आदि गांवों के ग्रामीणों को लाभ मिलेगा। रेलवे हाल्ट बनाए जाने की सूचना पर ग्रामीणों में खुशी लहर दौड़ गई और उन्होंने सांसद का आभार जताया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें