फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नामकरण की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
गंगोह। सामाजिक कार्यकर्ता बलबीर सिंह तोमर ने सहारनपुर बस स्टैंड चौक का नामकरण 1857 की क्रांति के शहीद बाबा फतवा के नाम पर किए जाने की मांग की है। नगरपालिका अध्यक्ष को लिखे गए पत्र में बलबीर तोमर ने कहा कि 1857 के स्वतंत्रता संग्राम की अगुवाई चौधरी फतवा उर्फ फत्तन निवासी बुड्ढ़ा खेड़ा ने की थी। वह अंग्रेजों से लोहा लेते हुए साथियों के साथ शहीद हो गए थे। उन शहीदों की स्मृति में उसी चौराहे पर कीर्ति स्तंभ बनवाने की भी मांग की है। गंगोह का गौरव रहे अन्य बुजुर्गों व महत्वपूर्ण लोगों के नाम पर सड़क व चौराहों का नामकरण करने तथा पार्क आदि बनवाने की मांग भी की गई है। इन लोगों में कदम सिंह गंगोही तथा शहीद हरभजन सिंह भी शामिल हैं। तोमर ने बाबा हरिदास द्वार का रंग केसरिया और हजरत कुतबे आलम द्वार का रंग हरा रखे जाने का भी सुझाव दिया है, जिससे गंगोह के मुख्य प्रवेश द्वार गंगोही तहजीब के साथ ही राष्ट्र ध्वज के प्रतीक का भी अहसास करा सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें