सहारनपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की पीएनटी सेंटर में होने वाली बैठक को लेकर पुलिस ने पार्किंग की व्यवस्था की है। इसके तहत पीएनटी सेंटर गेट नंबर दो प्रवेश की व्यवस्था की गई है। सड़क के बराबर में खाली पड़े स्थान पर दुपहिया वाहनों के लिए पार्किंग बनाई गई है। चार पहिया वाहनों की पार्किंग प्रेक्षागृह के पीछे क्रीड़ा स्थल पर होगी। ड्यूटी में लगे पुलिस-प्रशासनिक अधिकारियों और कर्मचारियों का प्रवेश भी गेट नंबर दो से होगा। इनके वाहनों वाहनों की पार्किंग भी प्रेक्षागृह के पीछे क्रीड़ा स्थल पर होगी। गेट नंबर एक सिर्फ वीआईपी आवागमन के लिए होगा। जूरी रिसॉर्ट में होने वाले किसान सम्मेलन के लिए पार्किंग व्यवस्था अंबाला रोड पर सीमेंट गोदाम पास बने अहाते में होगी। सरसावा की ओर से आने वाले वाहनों की पार्किंग सागर रत्ना बैंक्वेट हाल में होगी।