फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वैवाहिक बंधन में बंधे सात जोड़े

विज्ञापन
विज्ञापन
नकुड़ (सहारनपुर)। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत नगरपालिका परिषद नकुड़ में सामूहिक विवाह कार्यक्रम आयोजित कर सात जोड़ों का विवाह संपन्न कराया गया। नगर पालिका परिसर में आयोजित सामूहिक विवाह कार्यक्रम में सात जोड़ों का विवाह कराया गया। इसमें नगर पालिका नकुड़ से पांच जोड़ों व नगर पंचायत चिलकाना से दो जोड़ों का निकाह कराया गया। इस अवसर पर पालिका चेयरमैन शाहनवाज खान व ईओ राजीव कुमार जैन, नगर पंचायत चिलकाना अध्यक्ष अकबर क़ुरैशी व नगर पंचायत चिलकाना के ईओ आलोक कुमार ने नवविवाहितों को शादी के प्रमाण पत्र दिए। साथ ही नवविवाहित सात जोड़ो की बीस-बीस हजार रुपये के चेक भी दिए गए। कोतवाल मुकेश गौतम, वरिष्ठ लिपिक सुशील कुमार सैनी मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन पूर्व सभासद सैफुल इस्लाम ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें