सहारनपुर। शेखपुरा कदीम स्थित दरगाह पर हजरत इललललाह वाले मियां का उर्स धूमधाम से मनाया गया। जायरीनों ने दरगाह पर चादर चढ़ाकर मन्नते मांगी।
दरगाह के सज्जादा नशीन सैय्यद मुराद हुसैन ने खिताब करते हुए हजरत डा. आजम अली शाह कादरी व हजरत इललललाह वाले मियां के जीवन पर विस्तार से प्रकाश डाला। कार्यक्रम में कव्वालों ने सूफियाना कलाम पेश कर समा बांध दिया। मुख्य अतिथि रविंद्र कुमार सोनू महाराज रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता हाजी अब्दुल सलाम आजमी और संचालन सय्यद वसीम उर्फ गुड्डु ने किया। मोइन मियां, आजमी, मुबारिक हसन, नजीर खान, सुहेल खां, मो. फैज, मो. हसन, सैय्यद शमीम, सैय्यद नय्यर, मो. असलम, गुलजार अंसारी, सईद अंसारी, अनवार, शाहनवाज, जावेद खान, कय्यूम मौजूद रहे।