फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घरों में घुसा बरसात का पानी

विज्ञापन
विज्ञापन
बारिश होते ही घरों में घुसा तालाब का पानी
विज्ञापन

नकुड़ (सहारनपुर)। क्षेत्र में शनिवार की शाम से हो रही बारिश लोगों के जी का जंजाल बन गई। तेज बारिश होने से तालाबों का पानी ओवरफ्लो होकर लोगों के घरों में घुस गया है। इससे उन्हें भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। नगर के कईं तालाब अतिक्रमण के चलते सिकुड़ते जा रहे हैं। तालाब छोटे होने के कारण बारिश का पानी तेज बारिश होते ही ओवरफ्लो होकर गलियों और तालाबों के आसपास की कालोनियों के निवास करने वालों के घरों में घुस जाता है। शनिवार को क्षेत्र में हुई बारिश से नगर के जुड्डी रोड़ पर स्थित जाहरवीर म्हाड़ी के पास का तालाब का पानी वहां गलियों व लोगों के घरों में घुस गया है। कालोनी में रहने वाले रोहताश, सतीश, मेघराज, सुरेश व अमित आदि ने बताया कि उनकी गली व घरों में गंदा पानी घसने से उनका वहां रहना दूभर हो गया है। उन्होंने एसडीएम से समस्या के समाधान की मांग की है। इसके अलावा किसान नेहरू स्कूल के पास का हाल भी कुछ ऐसा ही है। तेज बारिश होने के कारण बारिश के साथ-साथ नालियों का गंदा पानी लोगों के घरों में घुस गया है। यही हाल होली चौक निकट के दुकानदारों का है। तेज बारिश होते ही सड़क तालाब का रूप ले लेती है तथा बारिश का पानी दुकानों में घुसने से दुकानों में रखा सामान भीग जाने से काफी नुकसान हो गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें