फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सात्विक भोजन से शरीर को मिलती है स्थाई ऊर्जा

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर मनिहारान (सहारनपुर)। सोहम मंडल के पीठाधीश्वर स्वामी सत्यानंद जी महाराज ने कहा कि सात्विक भोजन करने से हमारे शरीर को स्थाई ऊर्जा मिलती है और शरीर निरोग रहने के साथ-साथ आयु भी लंबी होती है। मोहल्ला कायस्तान स्थित सिद्ध पीठ प्राचीन श्री ठाकुर द्वारा मंदिर में विराट संत सम्मेलन में मंगलवार को तीसरे दिन स्वामी सत्यानंद जी महाराज ने कहा कि खानपान का मानव शरीर पर बहुत प्रभाव पड़ता है। तामसिक भोजन से हमारे मन में अच्छे विचार नहीं आते जबकि सात्विक व शाकाहारी भोजन करने से हमारे शरीर को स्थाई ऊर्जा मिलती है। शास्त्रों व पौराणिक ग्रंथों में सात्विक भोजन ग्रहण किए जाने के बारे में बताया गया है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में लोगों को झुकाव तामसिक भोजन के प्रति बढ़ रहा है जिससे वह नाना प्रकार की गंभीर बीमारियों की चपेट में आ रहे हैं। स्वामी ज्ञानानंद जी महाराज ने कहा कि भगवान के नाम का जाप, उनके स्वरूप का ध्यान, भगवान की लीला, कथा का श्रवण आदि का आश्रय लेने से मनुष्य के जीवन का कल्याण हो जाता है। स्वामी प्रीतम दास जी महाराज, स्वामी गोपालानंद जी महाराज ने भी श्रद्धालुओं को परमात्मा के गुणों के बारे में बताया। इस दौरान कांशीराम, डा. अनुज सैनी, ललित, नीरज सैनी, तिलक राज, पंडित सुरेंद्रानंद, चौधरी धनेंद्र पंवार, संजय सिंह आदि का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें