सहारनपुर। उत्तर प्रदेश स्पोर्ट्स डांस एंड म्यूजिक एसोसिएशन की ओर से शनिवार की रात नृत्य, गायन और मॉडलिंग शो का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में 200 से अधिक कलाकारों और मॉडल्स ने प्रतिभाग कर अपनी प्रतिभा दिखाई। नृत्य और गायन की बेजोड़ प्रस्तुतियों ने दर्शकों का दिल जीत लिया। फैशन शो में खुश्तर, नेहा गुप्ता, गुरप्रीत छाए रहे, जबकि किड्स फैशन शो में मनीषा और शालिनी का जलवा रहा। निर्णायकों में अपर्णा, रुद्र, आरती, प्रिया बजाज रहीं। इस मौके पर नगर विधायक संजय गर्ग, योगेश दहिया, पूर्व विधायक राजीव गुंबर, बसपा नेता हाजी फजलुर्रहमान, चिराग, शगुन खन्ना, साइमा, निशा, सचिन गुप्ता, राजीव सैनी आदि मौजूद रहे।